Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में अचानक बड़ी गिरावट! चांदी हाई रिकॉर्ड से 1.87 लाख रुपये हुई सस्ती, सोना भी फिसला

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 12:53 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद गिरावट आ रही है। पिछले सप्ताह सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज सोमवार को  MCX पर चांदी एक झटके में 5357 रुपये सस्ती हो गई। गिरावट के बाद चांदी अपने हाई लेवल से 1.87 लाख रुपये सस्ती हो गई। चांदी के साथ-साथ  MCX पर आज सोने की कामतों में भी गिरावट आई है। 24 Karat Gold आज 1780 रुपये सस्ता हो गया जिससे सोना अपने हाई रिकॉर्ड से 50000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी बीते शुक्रवार को बढोतरी के साथ 2,57,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। आज सोमवार को चांदी की कीमतों में 5,357 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिससे चांदी आज  2,51,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

इस साल जनवरी में पहली बार चांदी की कीमतें 4 लाख के पार हुई थी। चांदी ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया था। अब गिरावट के बाद चांदी अपने हाई लेवल से 1,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। 

सोना में 1780 रुपये की गिरावट

चांदी के साथ-साथ आज सोने के दामों में भी गिरावट आई। 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोने का रेट शुक्रवार को 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सोने में 1780 रुपये की गिरावट आई, जिससे सोना 1,52,829 रुपये पर आ गया। सोना अपने हाई लेवल से  50,155 रुपये तक सस्ता हो गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News