Gold Price Fall : सोना-चांदी खरीदने के शानदार मौका, अचानक रेटों में आई बड़ी गिरावट

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 10:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजधानी में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल हुआ है। अक्षय तृतीया से दो दिन पहले गोल्ड 1,600 रुपये और चांदी में 5,700 रुपए सस्ती हुई। इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीय आ रही है, लोग इस दिन सोना खरीदना शुभ और लाभदायक मानते है। इस दिन मार्केट में जमकर भीड़ देखने को मिलती है। 

1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है सोना

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव अब 1,600 रुपये लुढ़ककर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का मानना है कि इस हफ्ते के अंत में कई अहम आर्थिक आंकड़े जारी होने हैं, जिसके चलते सोने की चाल एक सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है। फिलहाल बाजार में एक तरह का कंसॉलिडेशन देखने को मिल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News