Gold Price Hike : सोने-चांदी के रेटों में आया भारी उछाल, जानें अब के ताजा भाव

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 08:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली में एक बार फिर सोने-चांदी के रेटों में बदलाव देखने को मिला है, इस बार कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.5 लाख रुपए किलो पर पहुंच गई है। एक तरफ ईस्ट मिडिल युद्ध के कारण LPG की किल्लत झेलनी पड़ी और दूसरी तरफ लगातार सोने-चांदी के रेट बढ़ रहे हैं।     

सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी

सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें में 3,500 रुपए बढ़कर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की नई खरीदारी के चलते सोने की कीमतें भी थोड़ी बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। 

विदेशी बाजारों में स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना और चांदी दोनों ही मामूली गिरावट के साथ क्रमशः 4,704 अमेरिकी डॉलर और 75.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका-ईरान वार्ता रुक गई। इससे तेल की कीमतें बढ़ गईं और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News