Petrol-Diesel Prices April 27: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 09:45 AM (IST)

Petrol-Diesel Prices April 27: भारत में 27 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की तेल कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6 बजे फ्यूल के नए रेट अपडेट करती हैं, लेकिन आज भी आम लोगों को राहत मिली है क्योंकि दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर Crude Oil के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। west asia में बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है, जिसका असर आने वाले समय में कीमतों पर पड़ सकता है।

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली:
पेट्रोल ₹94.77 - डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.54- डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45 - डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80 - डीजल ₹92.39 प्रति लीटर
गोवा (पणजी): पेट्रोल ₹95.51- डीजल ₹88.07 प्रति लीटर
फतेहाबाद: पेट्रोल ₹97.09 - डीजल ₹89.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 - डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
इम्फाल: पेट्रोल ₹99.10 - डीजल ₹85.16 प्रति लीटर
गुवाहाटी: पेट्रोल ₹93.23 - डीजल ₹89.46 प्रति लीटर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 28 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती?
हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह अनुमान कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और रिफाइनिंग लागत के दबाव को देखते हुए लगाया गया था। लेकिन सरकार ने इन खबरों को गलत और भ्रामक बताया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि फिलहाल फ्यूल प्राइस बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

क्यों बढ़ रही है टेंशन?
मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर चिंता ज्यादा है, क्योंकि दुनिया का करीब 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यहां कोई बाधा आती है, तो ग्लोबल मार्केट में कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News