Gold Rate Today: साल के आखिरी दिन सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट
punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 12:24 PM (IST)
नेशनल डेस्क : साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को 1,36,327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ। वहीं पिछले दिन यह 1,36,666 रुपए पर बंद हुआ था। सुबह 10:10 बजे सोना 1,35,971 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 700 रुपए कम है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,36,327 रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा।
बड़े शहरों में सोने के भाव (31 दिसंबर 2025)
दिल्ली
- 24 कैरेट - ₹1,36,340 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,24,990 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,02,070 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट - ₹1,35,880 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,24,550 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,01,910 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट - ₹1,36,910 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,25,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,04,700 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट - ₹1,35,880 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,24,550 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,01,910 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट - ₹1,35,930 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,24,600 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,01,960 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट - ₹1,36,030 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट - ₹1,24,700 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट - ₹1,02,060 (प्रति 10 ग्राम)
सोने के दाम और निवेश का रुझान
साल 2025 में सोने की कीमतों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब यह आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। बढ़ते दामों के कारण लोग 22 और 24 कैरेट सोने की बजाय 18 कैरेट सोने की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
खरीदारी के लिए सुझाव
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला लेने की बजाय अपने शहर के ताजा रेट्स चेक करना जरूरी है। इससे आप अनावश्यक आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।
