Gold Rate Today : 17 फरवरी को सोना हुआ सस्ता, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 11:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मंगलवार, 17 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं में दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर बनी रहीं।

MCX पर सोने का हाल

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,53,551 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,54,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:50 बजे सोना लगभग 0.70 प्रतिशत यानी करीब 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोने ने 1,53,959 रुपये का ऊपरी स्तर भी छुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली जैसे कारणों से सोने में यह गिरावट देखी जा रही है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 1.33 प्रतिशत यानी करीब 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,35,207 रुपये प्रति किलो पर की और कारोबार के दौरान 2,37,720 रुपये का उच्च स्तर भी दर्ज किया।

प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,600 रुपये है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये है। कोलकाता में भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (17 फरवरी 2026)

दिल्ली

  • 24 कैरेट – ₹1,56,580 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,43,540 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,17,470 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,54,910 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,42,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,16,180 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

  • 24 कैरेट – ₹1,57,520 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,44,390 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,23,490 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता

  • 24 कैरेट – ₹1,54,910 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,42,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,16,180 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,56,480 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,43,440 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,17,370 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ

  • 24 कैरेट – ₹1,56,580 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,43,540 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,17,470 (प्रति 10 ग्राम)

क्या मतलब है इस गिरावट का?

सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत भरी हो सकती है जो शादी-ब्याह या निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव लगातार बना रहता है, इसलिए निवेश से पहले बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की राय जरूर देखनी चाहिए।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News