Gold Rate Today : आज सोने में आई गिरावट, जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:59 AM (IST)
नेशनल डेस्क : होली से पहले घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 24 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोने का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:05 बजे तक गोल्ड फ्यूचर में लगभग 0.63 प्रतिशत यानी करीब 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,61,233 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में इसमें कमजोरी आ गई। बाजार जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने में दबाव देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?
चांदी की कीमत में भी गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 0.56 फीसदी यानी 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये प्रति किलो के स्तर से की थी। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,67,500 रुपये प्रति किलो रहा।
देश के प्रमुख शहरों — दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,850 रुपये दर्ज किया गया। यानी 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को करीब 28,500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,900 रुपये चल रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट (24 फरवरी 2026)
दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹1,61,510 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,060 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,170 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट – ₹1,61,780 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,340 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,62,440 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,27,300 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹1,61,780 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,340 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹1,61,830 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,390 (प्रति 10 ग्राम)
पटना
- 24 कैरेट – ₹1,61,830 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,390 (प्रति 10 ग्राम)
हैदराबाद
- 24 कैरेट – ₹1,61,780 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,48,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,21,340 (प्रति 10 ग्राम)
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
सोने और चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट को निवेशक खरीदारी के अवसर के रूप में भी देख सकते हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।
