Gold Rate Today : शादी सीजन में सोने-चांदी हो रहा सस्ता! 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड में आई गिरावट, जानें 22 कैरेट का ताजा रेट
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 12:30 PM (IST)
नेशनल डेस्क : देश में सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार, 18 फरवरी के कारोबारी दिन भी दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेतों का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ा है।
दो दिनों में सोना हुआ सस्ता
पिछले दो कारोबारी सत्रों में 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) की कीमत में लगभग 3,500 रुपये की गिरावट आई है। यह कमी ऐसे समय पर आई है जब देश में शादियों का सीजन चल रहा है। शादी-ब्याह के अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है, इसलिए दाम घटने से ग्राहकों को राहत मिली है।
चांदी की ताजा कीमत
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,550 रुपये दर्ज की गई है।
- 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 25,500 रुपये खर्च करने होंगे।
- वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,600 रुपये है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (18 फरवरी 2026)
दिल्ली
- 24 कैरेट: ₹1,54,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,800 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट: ₹1,54,200 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,650 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट: ₹1,55,240 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,42,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,21,800 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट: ₹1,54,200 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,650 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट: ₹1,54,250 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,400 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,700 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट: ₹1,54,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,800 (प्रति 10 ग्राम)
हैदराबाद
- 24 कैरेट: ₹1,54,200 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,15,650 (प्रति 10 ग्राम)
गिरावट की वजह क्या है?
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सोने की मांग पर असर पड़ा है। इसके अलावा वैश्विक राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेत मिलने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) से कुछ हद तक कम हुआ है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।
शादी सीजन में बढ़ती है मांग
भारत में सोने और चांदी का धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व है। शादी और त्योहारों के समय इन धातुओं की मांग बढ़ जाती है। सोना निवेश के साथ-साथ पारंपरिक गहनों के रूप में भी खरीदा जाता है। ऐसे में दाम घटने से आम ग्राहकों और ज्वेलर्स दोनों को राहत मिलती है।
