Gold Rate Today : सोना-चांदी में बंपर उछाल, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क : सोमवार, 23 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी के दामों में तेज बढ़त दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना और चांदी दोनों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे दाम तेजी से ऊपर पहुंचे।

MCX पर सोने का हाल

MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,458 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे तक सोने में लगभग 1.81 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कीमत करीब 2,900 रुपये बढ़कर 1,59,716 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,60,600 रुपये के उच्चतम स्तर तक भी गया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने में तेजी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?

चांदी में 5% से ज्यादा की बड़ी छलांग

सोने के साथ-साथ चांदी में भी जोरदार तेजी देखी गई। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर कीमत में 5.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। चांदी की कीमत 13,685 रुपये बढ़कर 2,66,629 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दिन की शुरुआत 2,63,061 रुपये से हुई थी और कारोबार के दौरान यह 2,68,875 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंची। चांदी में यह तेजी औद्योगिक मांग और निवेशकों की खरीदारी के चलते देखी जा रही है।

प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में :

  • 10 ग्राम चांदी : 3,000 रुपये
  • 100 ग्राम चांदी : 30,000 रुपये

चेन्नई में भी 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये के आसपास चल रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,59,420 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,46,140 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,19,600 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,61,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,47,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,010 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,62,110 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,48,600 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,27,200 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,61,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,47,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,010 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,61,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,47,950 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,060 (प्रति 10 ग्राम)

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,61,400 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट: ₹1,47,950 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट: ₹1,21,060 (प्रति 10 ग्राम)

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती
  2. सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की बढ़ती मांग
  3. डॉलर में कमजोरी
  4. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही रुख जारी रहा तो सोना और चांदी आगे भी नए उच्च स्तर छू सकते हैं। हालांकि निवेशकों को बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News