दिल दहलाने वाले 'लाइव मर्डर' के आरोपी को जेल में सता रहा है डर, वीडियो हुआ Viral

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2018 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लव जेहाद के नाम पर दिल दहलाने वाली 'लाइव मर्डर' बनाने के आरोपी को अब अपनी जान का डर सता रहा है। राजसमंद में एक मुस्लिम व्यक्ति ​की हत्या करने वाले शंभुलाल ने जोधपुर जेल के अंदर से एक वीडियो बनाया है जिसमें वह खुद की जान को खतरा बता रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जोधपुर जेल में बनाई गई इस वीडियो ने जेल प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

गत वर्ष दिसम्बर में राजस्थान के अलवर में पश्चिम बंगाल के मजदूर अफराज़ुल की बेरहमी के साथ हत्या करने वाला आरोपी शंभूलाल रैगर इन दिनों जोधपुर जेल में बंद है।  इस वीडियो को जोधपुर जेल से ही बनाने का दावा किया गया है। इस वीडियो में शंभूलाल कह रहा है कि जेल में उसकी जान को खतरा है। उसने बताया कि जेल प्रशासन ने उसे सबसे सुरक्षित स्थान पर रखा है लेकिन कुछ दिन से उसके साथ एक अन्य बंदी वासुदेव को भी रखा गया है।

आरोपी के अनुसार नशे के आरोप में गिरफ्तार वासुदेव की नियत ठीक नहीं है और वह उसकी हत्या कर सकता है। शंभूलाल ने इस वीडियो में कई भड़काऊ बयान भी दिए हैं। इस वीडियो 
के वायरल होने के बाद पुलिस प्राशसन में हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि जेल में बैठा बंदी मोबाइल चला रहा है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News