किसानों ने सब्जियों से दिया पीएम मोदी को भावुक संदेश

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2016 - 04:06 PM (IST)

छिंदवाड़ा (कीर्ति राजेश चौरसिया) : सोशल मीडिया के इस युग में अपनी बात कहने के लिए लोग विभिन्न तरीके अपनाते हैं लेकिन यहां के एक किसान समूह ने तो कमाल ही कर दिया। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी को ग्रो इन इंडिया संदेश देने के लिए जैविक सब्जियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र की तस्वीर बना दी। तस्वीर के साथ भावुक संदेश भी लिखा है। सन्देश में लिखा गया कि मेक इन इंडिया के साथ ग्रो इन इंडिया भी जरूरी है। इन किसानों का कहना है कि आज हम बीज और कीटनाशक के लिए पूरी तरह से विदेशों पर निर्भर हो गए हैं। ये कीटनाशक धीमा जहर है जो हमारे देशवासियों के लिए खतरनाक हैं। 

 
उन्होंने कहा कि भारत से हमारे बीज लुप्त हो जाएंगे तो भविष्य में हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसानों को मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है। इस आर्ट को बनाने में 3 माह का समय लगा है और लगभग 20 लोगों ने मिलकर इसको तैयार किया। जैविक देशी पद्धति से 3 माह की इस फसल को नीम के पानी और खट्टी छांछ का छिड़काव कर इसे कीटनाशक से बचाया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News