“मैं भारत की बहू हूं, मुझे हिंदुस्तान से मत निकालो…”- सीमा हैदर की PM मोदी से भावुक अपील

punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 02:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। भारत में अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ रह रहीं सीमा ने इस बार सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है। उन्होंने गुहार लगाई है कि उन्हें भारत से निर्वासित न किया जाए, क्योंकि अब यही उनका घर है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। इसी पृष्ठभूमि में सीमा हैदर ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा, "मैं भारत की बहू हूं, मेरे बच्चे यहीं पढ़ते हैं, मेरा जीवन यहीं है। हिंदुस्तान अब मेरा देश है।" सीमा की नागरिकता याचिका फिलहाल कोर्ट में लंबित है। गृह मंत्रालय द्वारा उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि वह भारत की संस्कृति, जीवनशैली और परिवेश में पूरी तरह घुल-मिल चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Seema Sachin (@seema____sachin10)

सीमा का यह वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कई लोग उनकी भावनाओं का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे कानून व्यवस्था का मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "इंसानियत और कानून के बीच संतुलन ज़रूरी है। सरकार को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।"

कानूनी पक्ष क्या कहता है?

सीमा के वकील का कहना है कि उनकी मुवक्किल का भारत में रहने का मजबूत आधार है। उनका विवाह भारतीय नागरिक से हुआ है और उनके बच्चे भारत में रह रहे हैं व पढ़ाई कर रहे हैं। यह मामला अब सिर्फ एक विदेशी नागरिक का नहीं, बल्कि भारत की नागरिकता नीतियों और सीमा पार रिश्तों के सामाजिक असर का प्रतीक बन गया है।

कोई आधिकारिक नोटिस नहीं, लेकिन...

अब तक भारत सरकार की ओर से सीमा को कोई आधिकारिक निर्वासन नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन उनकी कानूनी स्थिति स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों की राय है कि सरकार को इस मामले में कानून और मानवता दोनों के संतुलन के साथ निर्णय लेना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News