DGCA ने इंडिगो पर लगाया 30 लाख रुपए का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। DGCA ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। DGCA ने प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित दस्तावेज के संबंध में सिस्मेटिक खामियों के लिए विमानन कंपनी इंडिगो पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस का एक विशेष ऑडिट किया।

 

इस ऑडिट के दौरान विमान A321 के संचालन, प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग और उड़ान डेटा निगरानी कार्यक्रम पर उनके दस्तावेजीकरण और प्रक्रिया की समीक्षा की। विशेष ऑडिट के दौरान इंडिगो एयरलाइन के संचालन, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं से संबंधित डॉक्यूमेंट्स में कुछ कमियां देखी गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News