दिल्ली: ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपति के करीबी की बेटी और उसका प्रेमी निकले हत्यारे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 02:23 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्सिंग अटेंडेंट की हत्या के आरोप में पुलिस ने 42 वर्षीय एक महिला और उसके ‘लिव इन' साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रीति सहरावत और मनोज भट (39) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। बुजुर्ग दंपति-विष्णु माथुर (78) और शशि माथुर (75) तथा उनकी नर्सिंग अटेंडेंट खुशबू नौटियाल (24) के शव रविवार की सुबह मिले थे। उनका गला रेता गया था।

पुलिस बताया कि दोनों आरोपी परिवार को जानते थे और प्रीति बुजुर्ग दंपति की करीबी पारिवारिक मित्र थी। उसका पिता मृतकों में से एक का सहकर्मी भी था। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई। पुलिस को पहले संदेह था कि हत्या नर्सिंग अटेंडेंट के किसी करीबी ने की होगी। इससे पहले लूटपाट के कोण को खारिज किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को लूटपाट के उद्देश्य से अंजाम दिया। पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News