Heavy Rain Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 22-23-24 फरवरी तक इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 11:48 AM (IST)
नेशनल डेस्क: देशभर में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3-4 दिन में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तर भारत में धूप और हल्की ठंडक
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ है। दिल्ली-NCR में सुबह और शाम की हल्की ठंडी हवाओं के साथ धूप खिली रही। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अगले 6 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, सुबह के समय हल्की धुंध बन सकती है।
Did you know?
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 20, 2026
IMD follows a four stage color-coded alert system:
Green – No warning, normal conditions
Yellow – Be aware
Orange – Be prepared
Red – Take action
Stay updated with real-time weather alerts and forecasts, Follow @Indiametdept #Didyouknow #IMD #WeatherAlert… pic.twitter.com/wIRd54Sgeb
पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD के अनुसार, 22 फरवरी को एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। वर्तमान में यह उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है और पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत में समुद्र तल से 100 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडी हवाएं बनी रहेंगी।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 1-2 दिन भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी है। IMD ने बताया कि 21 फरवरी को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से केरल के माहे और चेन्नई में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।
अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान
22-24 फरवरी: हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी; मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश।
22-23 फरवरी: केरल और माहे में तूफानी हवाओं के साथ बारिश।
23 फरवरी: विदर्भ में बौछारें; छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को बिजली कड़कने की संभावना।
22-24 फरवरी: दक्षिणी कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश।
