Heavy Rain Alert: 11 अप्रैल तक इन जगहों पर होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, जानें अगले 5 दिन आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:54 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश में अप्रैल महीने में अजीबोगरीब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम के इस बदलाव के बीच ऐसी खबरें भी सामने आई है कि इस सीजन भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है। बीते दिन दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान महज 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम था। यह पिछले 11 सालों में अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले साल 2016 में ऐसी गिरावट देखी गई थी। आने वाले दिनों में भी कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- Iron Deficiency Symptoms: रातभर सोने के बाद भी रहती है थकान? तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती है ये बड़ी कमीं
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। यहाँ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में 11 अप्रैल की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। 9 और 10 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा और सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मैदानी इलाकों का क्या होगा?
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब मौसम साफ होने लगेगा। धूप तेज होगी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अप्रैल के मध्य तक लू (Heatwave) जैसी स्थिति बन सकती है।

