Heavy Rain Alert: 7-8-9-10 अप्रैल तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है और इसका असर धीरे-धीरे पूरे भारत में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7, 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2025 के मानसून और प्री-मानसून मौसम ने देशभर में अच्छी बारिश दी थी और 2026 में भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

केरल में प्री-मानसून का असर
मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक देता है और 2026 का प्री-मानसून भी यहां अपना प्रभाव दिखा रहा है। IMD ने केरल में 7 से 10 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटा की तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।


राजस्थान में मौसम का मिजाज
राजस्थान में प्री-मानसून ने हल्की-भारी बारिश का संकेत दिया है। IMD ने राज्य में 7 से 10 अप्रैल तक भारी और हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों कई इलाकों में तेज हवा, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना रहेगी।


अन्य राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में प्री-मानसून के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, रायलसीमा और कराईकल शामिल हैं।


हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, पश्चिम भारत, उत्तरी-पूर्व भारत और दक्षिण भारत में हल्की-मध्यम बारिश का भी चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्री-मानसून के इन 4 दिनों में लोग अपने घरों और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और बारिश तथा तेज हवाओं से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बनाए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News