दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान! 9 और 10 फरवरी को होगी गरज- चमक के साथ बारिश
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:31 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। IMD के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें- Gold Mining in India 2026: भारत के इस राज्य में छिपा है देश का 44% Gold
फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हालांकि बारिश हल्की होगी, लेकिन इसके बाद चलने वाली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं तापमान में भारी गिरावट लाएंगी। बारिश के बाद रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ जाएगी। हल्की वर्षा और नमी के कारण देर रात और सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) प्रभावित होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार! बिना PM के भाषण के पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, जानें क्या है वजह?
बीते दिन राहत भरा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से ही आसमान साफ था और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी, जो आने वाले दिनों में और तेज होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- जॉब छोड़ दी? घबराएं नहीं! बिना काम किए भी आपके PF खाते में बरसेगा पैसा, जानें EPFO का नया नियम
किसानों और आम जनता के लिए सलाह
संभावित बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं:
- रबी फसलों को लाभ: विशेषज्ञों के अनुसार, यह हल्की बूंदाबांदी गेहूं जैसी रबी फसलों के लिए अमृत समान साबित हो सकती है।
- सेहत का ख्याल: अचानक बढ़ती ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- ट्रैवल अलर्ट: सुबह और रात के समय धुंध के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
