Bank Holidays April 2026: अप्रैल में इन 9 दिन बैकों में रहेगी छुट्टी, जानें से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 02:28 PM (IST)

 

Bank Holidays April 2026: आज से नए Financial Year 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि अप्रैल में इन 9 दिनो के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई भी ज़रूरी काम निपटाना है, तो समय रहते पूरा कर लें।  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में रविवार और शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ कई त्योहारों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। नीचे दी गई छुट्टियां क्षेत्र के आधार पर अलग- अलग जगहों पर रहेंगी।

चेक करें पूरी लिस्ट

आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों में छुट्टियों की स्थिति इस प्रकार रहने वाली है:

तारीख

कारण / त्योहार

1 अप्रैल

बैंकों के सालाना क्लोजिंग (खाता बंदी) की प्रक्रिया

3 अप्रैल

गुड फ्राइडे (Good Friday)

5 अप्रैल

रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 अप्रैल

दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)

12 अप्रैल

रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

14 अप्रैल

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती

19 अप्रैल

रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

20 अप्रैल

अक्षय तृतीया (क्षेत्रीय अवकाश)

25 अप्रैल

चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 अप्रैल

रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

भले ही बैंकों की शाखाएं इन 9 दिनों में बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। बैंक बंद होने के बावजूद ATM, Net Banking और Mobile Banking जैसी सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, यूपीआई (UPI) और कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का लाभ हमेशा की तरह उठा पाएंगे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News