दिल्ली: बंदूक की नोंक पर घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार को लूटा, सामने आया CCTV फुटेज

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 03:49 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पश्चिमोत्तर मॉडल टाउन इलाके में तीन नकाबपोश हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक परिवार को लूट लिया। लूट-पाट कर जब ये तीनों हमलावर भाग रहे थे तब पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिर जाने पर उन्होंने गश्ती दल पर गोलियां चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन हमलावर वहां से भागने में सफल हो गए। उन्हें ढूंढने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शनिवार की रात वरूण बहल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से घर लौटे और गाड़ी खड़ी कर जब वह मुख्य द्वार के पास जा रहे थे तब अचानक तीन नकाबपोश व्यक्ति वहां आ गए और उन्होंने उनलोगों को बंदूक का भय दिखाया। उन्होंने वरूण का पर्स ले लिया जिसमें 19000 रुपए नकद और सोने का ब्रेसलेट था।
 

तीसरे नकापोश व्यक्ति ने उनकी पत्नी का मोबाइल छीन लिया जो बच्चों के साथ गाड़ी में बैठी थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमोत्तर) विजयंत आर्य ने बताया कि वरूण ने तत्काल पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन आसपास ही खड़ी आदर्श नगर थाने की गश्ती पार्टी को तीनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसने उसका पीछा किया। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई और तीनों हमलावर भागने में कामयाब हो गए। आर्य के अनुसार वरूण ने रविवार दोपहर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News