कॉलेज में प्यार और बस में इजहार, कुछ ऐसी थी शीला दीक्षित की लव स्टोरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 06:08 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहीं शीला दीक्षित का निधन हो गया है। 81 वर्षीय शीला आखिरी दौर तक राजनीति में सक्रिय थीं। उनका निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ है। बीमार शीला का एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सीने में जकडऩ की शिकायत के बाद एस्काट्र्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित ने अपनी किताब सिटीजन दिल्ली: माय टाइम्स, माय लाइफ में अपनी प्यार की कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए दो साल का इंतजार किया था।

PunjabKesari

पहली नजर में ही विनोद से हो गया था प्यार
शीला दीक्षित ने अपनी किताब में लिखा कि प्राचीन भारतीय इतिहास का अध्ययन करते समय उनकी मुलाकात विनोद नाम के एक शख्स से हुई थी, जो उनकी जिंदगी के पहले और आखिरी प्यार साबित हुए। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि विनोद उन्ही की क्लास के बाकी स्टूडेन्ट्स से सबसे अलग थे। ऐसा नहीं है कि उन्हें विनोद से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। लेकिन वह काफी अलग से थे। उनकी पहली धारणा भी विनोद के लिए अलग सी ही थी। विनोद काफी लंबे सुंदर, सुडौल साथियों के बीच काफी प्रसिद्ध और एक अच्छे क्रिकेटर थे। इसके अलावा बात करें शीला दीक्षित और उनके पति की तो दोस्तों के प्रेम विवादों को सुलझाते - सुलझाते दोनों एक- दूसरे के करीब आते गए।

PunjabKesari

विनोद से खुलकर बात नहीं कर पाती थी शीला दीक्षित
शीला दीक्षित ने आगे लिखा कि कई बार मन होने के बाद भी वह विनोद से खुल कर बात नहीं कर पाती थी परंतु वो इन्ट्रोवर्ट थी। वहीं जबकि विनोद खुले विचार रखने वाले, हंसमुख आंदाज और एक्स्ट्रोवर्ट थे। लेकिन शीला दीक्षित ने एक दिन अपने दिल की बात उनके सामने रखने के लिए घंटे भर तक विनोद के साथ एक डीटीसी बस में सफर किया था। इसके साथ ही शीला दीक्षित ने अपनी किताब में इस बात का वर्णन करते हुए लिखा कि विनोद ने उनसे शादी करने की बात भी बस में ही की थी। जब वो फाइनल ईयर की परीक्षा देने की तैयार कर रहे थे। तब एक दिन पहले 10 नंबर की बस में चांदनी चौक के पास विनोद ने शीला को बताया कि वो अपनी मां को यह बताने जा रहे है कि उन्होंने अपने लिए एक लड़की चुन ली है, जिससे वह शादी करेंगे। 

PunjabKesari

इस बात को सुनते ही शीला ने विनोद से कहा था कि क्या तुमने उस लड़की से उसकी दिल की बात पूछी? तब विनोद ने कहा था कि नहीं, लेकिन वो लड़की बस में मेरी सीट के आगे ही बैठी है। लेकिन इस घटना के कुछ दिन बाद उन्होंने अपने माता - पिता को विनोद के बारे में सब बता दिया था। लेकिन वो लोग शादी को लेकर आशंकित थे कि विनोद तो अभी एक स्टूडेन्ट है ऐसे में इनकी गृहस्थी कैसे चलेगी? पर बाद में यह मामला थोड़ा ठंडा पडऩे लगा। इसके बाद शीला ने मोतीबाग में एक दोस्त की मां के नर्सरी स्कूल में 100 रुपये के वेतन पर नौकरी कर ली और विनोद अपने आईएएस एग्जाम की तैयारी में जुट गए। उस दौरान इन दोनों की मुलाकात बहुत कम हुआ करती थी। एक साल 1959 में जब विनोद का चयन आईएएस के लिए हो गया तो उन्होंने यूपी कैडर चुना था।

PunjabKesari

शाली ने आगे लिखा कि विनोद यूपी के उन्नाव के एक कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता उमाशंकर दीक्षित एक स्वतंत्रता सेनानी, हिन्दीभाषी और उच्च संस्कारों व्यक्ति थे। उनसे जब विनोद ने जनपथ के एक होटल में मुलाकात कराई थी तो वह काफी घबराई हुई थी। लेकिन दादाजी ने काफी प्रश्न पूछे थे और आखिर में वह काफी खुश थे। इस दौरान दादाजी ने यह तक कहा था कि उन्हें शादी के लिए कम से कम दो हफ्ते, दो महीने या फिर दो साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह यह थी कि विनोद की मां को अंतर जातीय विवाह के लिए मनाना जरुरी था। और ऐसे दो साल बीत गए। 11 जुलाई , 1962 दोनों शादी के बंधन में बंध गए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News