करंट लगने से गाय की मौत, सफाई कर्मचारी ट्राली से बांधकर डेढ़ किमी घसीटकर ले गए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 11:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने की तस्वीर सामने आने के बाद मंगलवार को सात अस्थायी सफाई कर्माचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। कथित घटना मालनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में घटित हुई। 

उप मंडल अधिकारी पराग जैन ने बताया कि सड़क किनारे मृत पड़ी एक गाय को देखने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने उसे ट्रैक्टर ट्रॉली से बांध दिया और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए तथा उन्होंने उसे दफनाने के बजाय खुले में फेंक दिया। 

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत राठौर को नोटिस जारी किया गया है। नगर पंचायत ने एक बयान में कहा कि घटना सामने आने के बाद लापरवाही और निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में सात अस्थायी सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News