#MeToo: अकबर मानहानि मामले में प्रिया रमानी के खिलाफ फैसला सुरक्षित

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को समन किए जाने पर फैसला 29 जनवरी के लिए सुरक्षित रखा है। पत्रकार रमानी ने अकबर पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाये थे। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था ।
PunjabKesari 

अकबर ने यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाये जाने के बाद पिछले साल 17 अक्टूबर को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट समर विशाल ने इस मामले में अकबर के अधिवक्ता गीता लूथरा की जिरह के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया । 
PunjabKesari

रमानी ने अकबर पर 20 साल पहले उनके साथ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। हालांकि अकबर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। ग्यारह जनवरी को इस मामले में तीन और गवाहों ने अपने बयान अदालत में दर्ज कराये थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सामेत कुल सात लोगों ने इस मामले में बयान दर्ज कराये हैं। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News