राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कल देशभर में करेगी ''सत्याग्रह'', राजघाट पर जुटेंगे दिग्गज कांग्रेसी

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 08:32 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करेगी। कांग्रेस के पार्टी नेता लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ पूरे देश में जिला मुख्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। यह सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे।

कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी गौतम अडानी के बीच संबंधों पर लगातार सवाल उठाने को लेकर राहुल गांधी को लोकसभा से बाहर किया गया है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं और सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में लाखों कांग्रेसी और लोग चाहे वे किसी भी राजनीतिक जुड़ाव से हों उनका साथ देंगे। इसके लिए सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने को कहा गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News

Recommended News