कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जानें किन्हें मिला मौका

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 08:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बृहस्पतिवार को छह वरिष्ठ उपाध्यक्षों और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्त की। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कीं।
PunjabKesari
सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 42 सचिव और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News