Bullet Train को भी पछाड़ा! इस देश ने चलाई हवा से भी तेज़ सुपर ट्रेन, अब 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मुंबई का सफर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 11:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क। भारत में जहाँ लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतज़ार हो रहा है और दुनिया के कई देश इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वहीं चीन ने वाकई चौंकाने वाली खबर दी है। दरअसल चीन ने बुलेट ट्रेन से भी आगे की तकनीक विकसित कर ली है। जानकारी के मुताबिक चीन ने एक ऐसी ट्रेन बना ली है जो बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी रफ्तार से दौड़ती है। इस ट्रेन को मैगलेव ट्रेन कहा जा रहा है जिसकी अधिकतम गति 600 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
हवा में तैरती है ये हाई-स्पीड ट्रेन
मैगलेव ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आम ट्रेनों की तरह पटरियों पर नहीं दौड़ती है, बल्कि हवा में तैरती है। इसी कारण इसकी रफ्तार को छू पाना आम बुलेट ट्रेन के लिए भी संभव नहीं है। चीन की राजधानी बीजिंग में 17वीं आधुनिक रेलवे प्रदर्शनी में इस ट्रेन का प्रदर्शन किया गया है। इस ट्रेन में पहिए नहीं हैं और यह अपने चुंबकीय बल की शक्ति से आगे बढ़ती है जिससे यह हवा की रफ्तार को भी मात दे सकती है।
कम घर्षण, ज़्यादा रफ्तार: क्या है मैगलेव तकनीक?
इस ट्रेन को चलाने के लिए चुंबकीय प्रणोदन प्रणालियों (magnetic propulsion systems) वाली कम वैक्यूम ट्यूबों (low-vacuum tubes) का प्रयोग किया जाता है। इससे इसमें ट्रैक के साथ घर्षण बहुत कम होता है जिसके कारण ये ट्रेनें हवा में तैरती हुई दिखाई देती हैं। यही तकनीक इन्हें इतनी अविश्वसनीय गति से चलने में सक्षम बनाती है।
यह भी पढ़ें: Hit And Run Punishment: हिट एंड रन केस में मिल सकती है इतनी सजा, जानें क्या कहते हैं नए नियम?
भारत में चलने पर दिल्ली से मुंबई सिर्फ 2 घंटे में
जानकारी के मुताबिक चीन की मैगलेव ट्रेन बीजिंग से शंघाई के बीच 1200 किलोमीटर की दूरी 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करीब दो घंटे में पूरी कर लेगी। अगर यही ट्रेन भारत में चले तो दिल्ली से मुंबई भी महज़ दो घंटे में पहुँचा जा सकता है जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
यह तकनीक रेलवे परिवहन के भविष्य को नया आयाम दे सकती है।