Rain Alert: इस राज्य में अगले 2 दिन बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट! 52kmph की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 11:26 AM (IST)

IMD Yellow Alert Delhi Rain and Storm : राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (Noida, Gurugram, Ghaziabad) में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बुधवार (18 मार्च) की शाम करीब 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और बारिश ने चलने का अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने न केवल पारे को नीचे गिराया है बल्कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भी बड़ी राहत दी है। वहीं आज दोपहर के बाद फिर से बादल छाने और शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

अगले 48 घंटे कैसा रहेगा हाल? 

मौसम विभाग (IMD) ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि राहत का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है:

  • आज का हाल (19 मार्च): दोपहर के बाद फिर से बादल छाने और शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा रह सकती है।

  • कल का पूर्वानुमान (20 मार्च): दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।

  • तापमान: आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 19°C रहने की उम्मीद है।

PunjabKesari

4 दिनों तक गर्मी से नो एंट्री

लगातार हो रही इस प्री-मानसून गतिविधि का असर अगले हफ्ते तक दिखेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34°C के आसपास बना रहेगा जिससे मार्च की तपिश से फिलहाल राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: World Cup War: वर्ल्ड कप तो खेलेंगे, पर अमेरिका नहीं जाएंगे! ईरान ने FIFA के सामने रखी बड़ी शर्त, मेक्सिको बन सकता है नया वेन्यू

साफ हवा में सांस लेगी दिल्ली

इस बारिश का सबसे बड़ा फायदा प्रदूषण के मोर्चे पर मिला है। तेज हवाओं और पानी की बूंदों ने धूल के कणों को बैठा दिया है, जिससे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'मध्यम' श्रेणी में आ गया है। लंबे समय बाद दिल्लीवाले साफ और ताजी हवा का आनंद ले पा रहे हैं।

PunjabKesari

सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और तूफान के दौरान पेड़ों या कमजोर इमारतों के नीचे खड़े होने से बचें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि तेज हवाएं और धूल दृश्यता (Visibility) को प्रभावित कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News