Dhurandhar 2 के आगे Border 2 भी फेल! रणवीर सिंह ने आधे दिन में तोड़ा रिकॉर्ड, 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का बना किंग
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 04:23 PM (IST)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1 : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 19 मार्च (गुरुवार) को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर 'सुनामी मोड' ऑन कर दिया है। फिल्म की दीवानगी का आलम यह है कि दोपहर होते-होते इसने प्रति घंटे एक लाख टिकट बेचने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। एडवांस बुकिंग से लेकर ओपनिंग डे कलेक्शन तक यह फिल्म हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
आधे दिन में 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड ध्वस्त
साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' थी जिसने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन 'धुरंधर 2' ने तो खेल शुरू होने के चंद घंटों में ही इसे पीछे छोड़ दिया। गुरुवार दोपहर तक फिल्म ने करीब 33 करोड़ रुपये (Net) का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा फिल्म के पहले भाग 'धुरंधर' के पूरे दिन के कलेक्शन (28.60 करोड़) से भी कहीं ज्यादा है।
एडवांस बुकिंग और प्रीव्यू का जादू
फिल्म की सफलता की पटकथा रिलीज से पहले ही लिखी जा चुकी थी।
-
प्रीव्यू धमाका: बुधवार को हुए स्पेशल प्रीव्यू से फिल्म ने 43 करोड़ रुपये बटोर लिए थे।
-
कुल कमाई: प्रीव्यू और गुरुवार दोपहर तक की कमाई को मिला दें तो फिल्म अब तक 75 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन कर चुकी है।
-
एडवांस ग्रॉस: ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग की थी।
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास का तांडव! बुजुर्ग को 'डायन' बताकर जबरन पिलाया पेशाब, फिर महिला स्वास्थ्यकर्मी को...
100 करोड़ के क्लब की ओर कदम
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से शाम और रात के शोज 'हाउसफुल' (Fast-filling mode) हो रहे हैं उसे देखते हुए यह फिल्म अपने पहले दिन 100 करोड़ रुपये (Net) के ऐतिहासिक आंकड़े को छू सकती है। पॉजिटिव रिव्यूज और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह इस 'फायर' को और हवा दे रहा है।
आदित्य धर का विजन और रणवीर का स्वैग
'उरी' फेम निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जुगलबंदी पर्दे पर कमाल कर रही है। फिल्म को मिल रहे शानदार 'वर्ड ऑफ माउथ' ने सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगा दी हैं। अब देखना यह है कि वीकेंड खत्म होने तक 'धुरंधर 2' और कितने बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करती है।


