यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली-शाहदरा सेक्शन में ट्रैफिक ब्लॉक, 21 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:17 AM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के दिल्ली–दिल्ली शाहदरा जंक्शन सेक्शन में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस कार्य के तहत मौजूदा पुल संख्या 249 को हटाकर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने उत्तर और दक्षिण लाइन के ट्रैक को काटने और जोड़ने के लिए 9 घंटे 40 मिनट के दो पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसी कारण 17 और 18 मार्च को कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग बदल दिया गया है और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा।
17 और 18 मार्च को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार निम्नलिखित 21 ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर नहीं चलेंगी:
17 मार्च को रद्द ट्रेनें
64082 नई दिल्ली – पलवल
64051 पलवल – दिल्ली
64029 दिल्ली – शामली – सहारनपुर
64028 सहारनपुर – शामली – दिल्ली
-: IMPORTANT INFORMATION :-
— Northern Railway (@RailwayNorthern) March 15, 2026
TRAINS HANDLING PLAN
02 nos. of power and traffic blocks between Delhi-Delhi Shahdara Jn stations on
Delhi area section over Delhi Division
In order to upgrade infrastructure, Northern Railway has decided to take 02 nos. of power and traffic… pic.twitter.com/BoQVWWngpd
18 मार्च को रद्द ट्रेनें
54308 दिल्ली – मुरादाबाद
64091 दिल्ली – शामली
64090 शामली – दिल्ली
64020 शामली – दिल्ली
74021 दिल्ली – शामली – सहारनपुर
74024 सहारनपुर – शामली – दिल्ली
64437 गाजियाबाद जंक्शन – दिल्ली
64402 दिल्ली – साहिबाबाद
64411 साहिबाबाद – दिल्ली
64408 दिल्ली – गाजियाबाद जंक्शन
64417 गाजियाबाद जंक्शन – नई दिल्ली
64414 दिल्ली – गाजियाबाद जंक्शन
64423 गाजियाबाद जंक्शन – दिल्ली
64025 दिल्ली – शामली
64024 शामली – दिल्ली
64439 गाजियाबाद जंक्शन – दिल्ली
64406 दिल्ली – गाजियाबाद जंक्शन
इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रहेगा प्रभावित
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया है।
ट्रेन संख्या 64023 दिल्ली – शामली – सहारनपुर (18 मार्च) अब शामली से शुरू होगी। यह ट्रेन दिल्ली से शामली के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली – अलीगढ़ (18 मार्च) अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेगी। दिल्ली से गाजियाबाद के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 64104 दिल्ली – दनकौर (18 मार्च) भी गाजियाबाद जंक्शन से संचालित होगी, यानी दिल्ली से गाजियाबाद के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
कई डाउन ट्रेनों का रूट बदला गया
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है।
20939 साबरमती – सुल्तानपुर (17 मार्च) – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग से चलेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
15657 दिल्ली – कामाख्या (17 मार्च) – दिल्ली – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग से डायवर्ट।
54076 दिल्ली – बरेली (17 मार्च) – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग से चलेगी। दिल्ली शाहदरा और विवेक विहार स्टेशन नहीं आएंगे।
15091 दौरे – तनकपुर (17 मार्च) – सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
09609 उदयपुर सिटी – योग नगरी ऋषिकेश (17 मार्च) – दिल्ली कैंट – सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – सुबेदारगंज (17 मार्च) – आदर्श नगर – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
15623 भगत की कोठी – कामाख्या (17 मार्च) – सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
19031 साबरमती – योग नगरी ऋषिकेश (17 मार्च) – दिल्ली कैंट – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग। दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन छोड़े जाएंगे।
12312 कालका – हावड़ा (17 मार्च) – आदर्श नगर – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
12036 दिल्ली – तनकपुर (18 मार्च) – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग। दिल्ली शाहदरा स्टेशन नहीं आएगा।
18310 जम्मू तवी – संबलपुर (18 मार्च) – आदर्श नगर – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
12038 दिल्ली – कोटद्वार (18 मार्च) – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
15910 लालगढ़ – डिब्रूगढ़ (17 मार्च) – शाकुर बस्ती – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग।
15484 दिल्ली – अलीपुरद्वार (18 मार्च) – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद मार्ग। दिल्ली शाहदरा स्टेशन छोड़ा जाएगा।
अप दिशा की ट्रेनों में भी बदलाव
04732 समस्तीपुर – श्री गंगानगर (18 मार्च) – साहिबाबाद – तिलक ब्रिज – नई दिल्ली – दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
54307 मुरादाबाद – दिल्ली (17 मार्च) – साहिबाबाद – तिलक ब्रिज – नई दिल्ली – दिल्ली मार्ग। विवेक विहार और दिल्ली शाहदरा स्टेशन नहीं आएंगे।
19610 योग नगरी ऋषिकेश – उदयपुर सिटी (17 मार्च) – नोली – शाहदरा ए पैनल – तिलक ब्रिज – नई दिल्ली – सराय रोहिल्ला – दिल्ली कैंट मार्ग। दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशन नहीं आएंगे।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, रूट और समय की जानकारी जरूर जांच लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।
