CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: दिल्ली में बनेगा ''AIIMS'' जैसा सुपर मेडिकल हब, अब एक ही छत के नीचे होगा कैंसर और सुपर स्पेशियलिटी इलाज
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 12:23 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने दिल्ली के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों vगुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB), दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (RGSSH) को मिलाकर एक एकीकृत "सुपर मेडिकल हब" बनाने का प्रस्ताव पेश किया। यह नया मेडिकल हब भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की तर्ज पर काम करेगा और एक स्वायत्त व सशक्त संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
क्यों पड़ी इस 'सुपर हब' की जरूरत?
वर्तमान में दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों का वितरण असमान है। सरकार के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण संसाधनों का सही इस्तेमाल करना है:
-
GTB अस्पताल का बोझ: 1,400 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल पर क्षमता से अधिक यानी 1,500 से ज्यादा मरीजों का भार है।
-
राजीव गांधी अस्पताल की खाली जगह: यहाँ 650 बेड स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 250 बेड ही उपयोग में हैं। एकीकरण के बाद यहाँ के 400 खाली बेड का इस्तेमाल जीटीबी अस्पताल के मरीजों के लिए किया जा सकेगा।
<
GTB Hospital, Delhi State Cancer Institute और Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital को एकीकृत कर AIIMS की तर्ज पर एक सुपर मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 16, 2026
इससे बेड उपलब्धता बढ़ेगी, टेस्ट और रेफरल की प्रक्रिया आसान होगी और वेटिंग टाइम कम होगा ताकि हर मरीज को समय पर… pic.twitter.com/vTqppCgS3K
>
मरीजों को क्या होगा फायदा?
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस योजना के लाभ गिनाए:
-
बेड की उपलब्धता: तीनों अस्पतालों के एक होने से बेड मैनेजमेंट आसान होगा।
-
वेटिंग टाइम में कमी: आधुनिक सुविधाओं और बेहतर समन्वय से मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-
आसान रेफरल सिस्टम: टेस्ट और एक विभाग से दूसरे विभाग में रेफरल की प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
-
एक छत के नीचे स्पेशलाइज्ड इलाज: कैंसर से लेकर न्यूरो और कार्डियक जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज एक ही कैंपस में मिल सकेगा।
CM रेखा गुप्ता ने कहा-
यह कदम दिल्ली में एक मजबूत और विश्वसनीय स्वास्थ्य प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे दिल्ली और आसपास के राज्यों के लाखों मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक और विशिष्ट चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
