Gold Rate Today: 24 कैरेट गोल्ड में आज भारी कटौती, जानें 30 दिसंबर के 22K और 18K का ताजा रेट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : साल 2025 के खत्म होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 30 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 3,050 रुपये सस्ता हो गया है, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिलती दिख रही है।

मंगलवार के कारोबारी दिन सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली, हालांकि Multi Commodity Exchange (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर में हल्की तेजी नजर आई। MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,34,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की बात करें तो सोमवार को इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था। वहीं मंगलवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 8,000 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी, जिससे निवेशकों का रुझान बना हुआ है।

शहरों में आज सोने के ताजा रेट 

दिल्ली

  • 24 कैरेट – ₹1,36,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,25,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,02,080 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,36,200 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,24,850 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,01,930 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई

  • 24 कैरेट – ₹1,37,460 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,26,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,05,050 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता

  • 24 कैरेट – ₹1,36,200 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,24,850 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,01,930 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट – ₹1,36,250 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,24,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,01,980 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ

  • 24 कैरेट – ₹1,36,350 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,25,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹1,02,080 (प्रति 10 ग्राम)

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप आज निवेश या खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से आप संभावित नुकसान से बच सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News