कोलकाता में होली के दौरान मेट्रो सेवाओं में बदलाव, कम होगी ट्रेनों की संख्या

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क। कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से  उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर कुल 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है। 

होली के दिन सुबह के समय राज्य में सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है। पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से 42 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाएं संचालित की जाती हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कुल 22 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाओं का संचालन किया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News