'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या? उन्हें जलाना है'...Chandrayaan-3 ने ट्वीट कर पूछा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 01:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने तीसरे चंद्रमा ‘मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) 'के अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्ष में और करीब लाने तथा चन्द्रमा से इसकी दूरी कम करने के लिए एक और महत्वपूर्ण प्रयास ‘मेन्यूवर' करेगा। यह मेन्यूवर चंद्रयान-3 की कक्ष को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों की श्रृंखला में पहला था।

Image

इसी बीच चंद्रयान ने ट्वीट कर पूछा कि 'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?' चंद्रयान के इस ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। चंद्रयान ने ट्वीट किया, हे पृथ्वीवासियों! मैं चंद्रमा की कक्षा में हूं, @isro क्या आप कृपया मुझे कुछ तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं? ताकि मैं उन्हें जलन महसूस करा सकूं! चंद्रयान-3 चंद्रमा की तस्वीरों के जरिए किसे जलाना चाहता यह एक इशारा है उनके लिए जिनकी नजर भारत के मिशन मून पर है। अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सब इस समय भारत के मिशन मून पर नजरें गढ़ाए हुए है।

PunjabKesari

रूस भी जा रहा चांद पर

रूस 47 साल बाद पहली बार चांद पर अपना मिशन भेज रहा है। मिशन का नाम है लूना-25 (Luna-25). इसकी लॉन्चिंग 10 अगस्त 2023 को हो सकती है। यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार रूस किसी दूसरे ग्रह या उपग्रह के लिए अपना मिशन भेजने को तैयार हुआ है। लूना-25 पांच दिन की यात्रा करके चंद्रमा के पास पहुंचेगा। लूना-25 चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन की खोज करेगा, ताकि पानी बनाया जा सके।

Lowering Chandrayaan-3 from 100 km orbit very critical phase: Isro chief

23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान की ‘सॉफ्ट लैंडिंग'

23 अगस्त को चंद्रमा के अब तक अनछुए दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग' की सुविधा के लिए जटिल प्रक्रियों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सेहत सामान्य है। ‘‘पूरे मिशन के दौरान अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), बयालू के पास भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क (IDSN) एंटीना बेंगलुरु, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और जेपीएल डीप स्पेस एंटीना के सहयोग से निगरानी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News