69.20 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च हुई BMW M340i Facelift
punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 01:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क. BMW ने अपनी नई M340i facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की कीमत 69.20 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
इंजन
BMW M340i Facelift में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 3.0-लीटर, इनलाइन-सिक्स टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर को
8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए चारों पहियों तक पहुंचाया जाता है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिर्फ 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
फीचर्स
BMW M340i Facelift में स्लिम हेडलैम्प्स, रीस्टाइल्ड ग्रिल, रिवाइज्ड रियर बम्पर, 19-इंच के अलॉय व्हील्स, 14.9-इंच का कर्व्ड टचस्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मुकाबला
BMW M340i Facelift का मुकाबला ऑडी S5 स्पोर्टबैक से है। इसकी तुलना इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू i4 से भी की जा सकती है, जिसकी कीमत 69.90 लाख रुपये है।