लखनऊ दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अस्पताल जाकर पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जाना हाल-चाल

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 10:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरूवार शाम लखनऊ के संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके साथ एसजीपीजीआई रवाना हुये।

नड्डा ने संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान से श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। प्रो धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में सुधार जारी है। बुजुर्ग नेता की निगरानी विशेषज्ञ डाक्टरों का पैनल कर रहा है जिसमें न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, काडिर्योलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल है।

नड्डा ने अस्पताल से निकलने के बाद कहा कि वरिष्ठ नेता की तबीयत में सुधार हो रहा है और भरोसा है कि वह जल्द स्वस्थ्य होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News