BJP ने कपिल मिश्रा पर फिर जताया भरोसा, लोकसभा चुनाव से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 03:35 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कपिल मिश्रा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कपिल को शनिवार को दिल्ली बीजेपी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने एक बयान में कहा, "बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश पर कपिल मिश्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।'' 

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा 2019 में आम आदमी पार्टी के विधायक के रूप में अयोग्य घोषित होने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उस समय कोई नई जिम्मेदारी तो नहीं दी, लेकिन मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उन्हें टिकट देकर 2020 चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से चुनाव हार गए थे। अगले महीने, भाजपा ने चार चुनावी राज्यों राजस्थान तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। जबकि संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी को भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, ओम प्रकाश माथुर को भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, भाजपा सांसद प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2024 के बड़े लोकसभा चुनावों के लिए भी तैयारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News