BJP ने BJD के साथ गठबंधन को कहा ना, अकेले लड़ेगी चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:01 AM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को प्रदेश में संभावित भाजपा-बीजू जनता दल (बीजद) चुनावी गठबंधन के बारे में राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया और स्पष्ट किया कि पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। 

सामल ने दिल्ली से आने पर बीजू पटनायक अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह बात कही। पिछले कुछ दिनों में बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक द्वारा नवीन निवास में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुलाई गई आपात बैठक और भाजपा नेताओं के नई दिल्ली दौरे से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई थीं कि भाजपा-बीजद दोनों राज्य में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गठबंधन करेंगी। नवीन निवास में गत छह मार्च को मैराथन बैठक के तुरंत बाद बीजद के दो वरिष्ठ नेताओं देबी प्रसाद मिश्रा और अरुण साहू के बयान से यह विश्वास हो गया था कि बीजद और भाजपा दोनों चुनावी गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं। 

मिश्रा और साहू से जब पत्रकारों ने भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य और ओडिशा के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि 12 साल बाद राज्य गठन के 100 साल पूरे हो जाएंगे। सामल ने स्पष्ट किया था कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ उनकी बैठक के दौरान किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में अगली सरकार बनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News