विवादों से 'पंगा गर्ल' का पुराना नाता, मुंबई में दर्ज हैं इतने केस, अब चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ ठोकी ताल

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 08:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम पर विभिन्न थानों में आठ मामले दर्ज हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। इनमें अधिकतर मामले महाराष्ट्र में मुंबई के थानों में दर्ज हैं।
PunjabKesari
‘पंगा' गर्ल के नाम से भी जानी जाती है कंगना रनौत
बॉलीवुड ‘क्वीन' कंगना रनौत को ‘पंगा' गर्ल के नाम भी जाना जाता है। विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। यही वजह है कि उनके खिलाफ मानहानि सहित किसान आंदोलन पर कमेंट करने से लेकर अन्य मामलों में अब तक आठ केस दर्ज है। उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रत्याशी को सी-7 फॉर्म में अपनी जानकारी साझा करनी होती है।
PunjabKesari
इसके अलावा दो अखबारों में भी इसका विज्ञापन प्रकाशित करना होता है। मानहानि मामलों के साथ कुल आठ मामले कंगना रनौत के ऊपर दर्ज हैं। इसके साथ ही भाजपा ने इस फॉर्म में कंगना को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे कई तर्क दिए हैं, जिसमें उनको सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।
PunjabKesari
कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हैं आठ मामले

  1. पहला मामला गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का किया है, जो मुंबई के अंधेरी में दर्ज है।
  2. दूसरा मामला आशीष कौल ने मुंबई के बांद्रा थाना में कंगना पर कॉपी राइट का दर्ज करवाया है।
  3. तीसरा मामला बांद्रा थाना में ही दर्ज है।
  4. चौथा मामला पंजाब के भटिंडा में महिला किसान महिंद्र कौर ने मानहानि का दर्ज कराया है।
  5. पांचवां मामला जरीना वहाब ने दर्ज कराया है।
  6. छठा मामला आदित्य पंचोली ने दर्ज कराया है।
  7. सातवां मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में रमेश नायक ने दर्ज कराया है।
  8. आठवां मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के तहत सत्र न्यायालय दिंडोशी में दर्ज है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News