World Cup के बीच सामने आई बुरी खबर, भारतीय क्रिकेट टीम के इस महान स्पिनर का हुआ निधन

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2023 - 03:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क:   वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आई। 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे बिशन सिंह बेदी का आज निधन हो गया। 

PunjabKesari

बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था, वे बाएं हाथ के कमाल के गेंदबाज़ थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला  और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई. 12-8-6-1 के उनके गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था। बेदी ने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए और उन्होंने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया। 

PunjabKesari

बता दें कि बिशन सिंह बेदी बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News