बिहार: सीवान में बारिश के बीच ढहे 2 पुल, 15 दिन में सामने आई 7वीं घटना
punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार में एक बार फिर से भारी बारिश के बीच 2 पुलों के ढहने की घटना सामने आई है। पिछले 15 दिनों में राज्य में हुई यह सातवीं घटना है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। लगभग 35 साल पुराने दोनों पुल जिले के देवरिया ब्लॉक में स्थित हैं। इसके बाद से आवाजाही काफी प्रभावित हुई है।
दोनों पुलों में से एक का निर्माण 1998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह की निधि से 6 लाख रुपये में हुआ था, जबकि दूसरा पुल 2004 में 10 लाख रुपए की लागत से बना था। इसके बाद से ही दोनों पुलो की मुरम्मत नहीं की गई।
इससे पहले मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद बिहार सरकार ने जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।