आवारा सांड का आतंक, महिला को मारने के लिए बौखलाया, सामने आया घटना का LIVE वीडियो
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 10:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बीकानेर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला धोबी धोरा क्षेत्र का है, जहां एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक बाइक सवार युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीकानेर मे बवंडर!
— एक नजर (@1K_Nazar) April 20, 2025
शहर में आवारा सांड गायों की धमाचौकड़ी आम बात है ताजा घटना धोबी धोरा क्षेत्र की है जहाँ बाइक सवार युवक युवती एक गाय का शिकार बने
बचाने पहुँचे युवक को भी गाय ने चपेट में ले लिया
तीनों घायल है…और बीकानेर में ऐसी घटनाए आम है. pic.twitter.com/6BGwkJJ7Hg
चलती बाइक पर मारा सीधा वार
जानकारी के मुताबिक युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था और उसी समय एक महिला भी सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अचानक एक सांड ने तेजी से दौड़ते हुए बाइक पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक महिला दोनों नीचे गिर पड़े।
गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती
सड़क पर गिरने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नगर निगम पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने जिम्मेदारों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।