BMC election: मनसे के विजेता उम्मीदवार और 8 अन्य लोग हमले में घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 02:04 PM (IST)

मुंबई: नगर निकाय चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना रहे मनसे के एक नेता और पार्टी के आठ अन्य कार्यकर्त्ता उपनगरीय कुर्ला में भीड़ द्वारा बोले गए कथित हमले में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मनसे के उम्मीदवार संजय तुर्डे हाल ही में हुए बीएमसी चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना कर गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। तभी करीब रॉड और लाठियों से लैस लगभग 100 लोगों की भीड़ ने साढ़े 10 बजे कुर्ला स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर वहां हमला बोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने मौके पर मौजूद मनसे कार्यकर्त्ताओं पर कथित तौर पर हमला बोल दिया। एेसा माना जा रहा है कि इस भीड़ में प्रतिद्वंद्वी दलों के लोग थे।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि हमले में संजय तुर्डे और पार्टी के आठ अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस उपायुक्त (क्षेत्र वी) परमिंदर सिंह दहिया ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी चोटें घातक नहीं हैं। डीसीपी ने बताया कि कुर्ला के वीबी नगर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News