त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब कुमार देव के घर पर हमला, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 11:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः त्रिपुरा में पूर्व सीएम विल्पब कुमार देव के घर पर हमला हुआ है। हमले का आरोप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के कार्यकर्ताओं पर लगा है। जानकारी के मुताबिक, कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के पुश्तैनी घरम को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। बताया जा रहा है कि विप्लब देव के पुश्तैनी घर में कोई नहीं रहता है। विपल्ब कुमार देव साल 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के सीएम रहे हैं। बताते चलें कि त्रिपुरा में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सर्दी के सितम में त्रिपुरा का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।