Facebook पर बकरे बेच युवक कर रहा अंतरराष्ट्रीय बिजनेस (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2015 - 12:45 AM (IST)

भोपाल. भोपाल के एक युवक ने फेसबुक पर ऐसा कमाल कर दिखया है, जो वाकई में उसके जज्बे को सलाम करता है। वैसे हर कोई फेसबुक पर अपनी फोटो या अपनी फिलिंग शेयर करता है, लेकिन इस युवक ने फेसबुक पर कमाई का साधन ढुंढ लिया है। वह भी फेसबुक पर बकरों की फोटों अपलोड करके। आपको बता दे कि ये युवक अपने फेसबुक आकउंट के पर दुनिया भर के बकरों की फोटो पोस्ट करता है, तथा इसी के जरिए वह इन्हें खरीदता व बेचता है।
 
23 साल के शादाब हुसैन कुरैशी 4 सालों से इस फेसबुक पेज पर बकरा खरीद और बेच रहे हैं। इस पेज पर उनके 6 हजार फॉलोवर हैं, जो उनके ग्राहक भी हैं। शादाब अभी तक 110 किलो के अफ्रीकन बोअर, मालवा, तोतापरी, राजस्थानी , पंजाबी , सिरोही , अजमेरी, कोटा ब्रीड के बकरों की डील कर चुके हैं।
 
 
शादाब ने 14 वर्ष की उम्र में बकरों की खरी फरोक्त का कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन सही तरीके से उसने 17 साल की उम्र में अपना बिजनेस शुरू किया। अभी तक शादाब की कोई अपनी दुकान नहीं है, वह केवल अपने लिंक के आधार पर ही इस बिजनेस को कर रहा है। बिजनेस को और अधिक बढ़ावा देने के लिए शदाब ने दो साल पहले एक योजना बनाई। उसने फेसबुक पर नेशनल बकरा टीम के नाम का एक पेज बनाया। 
 
इस पर उसने अपनी फुल डिटेल व अपना वॉट्सऐप नंबर दे दिया है। जिनको बकरा बेचना-खरीदना होता है, वे शादाब से संपर्क करते हैं। शादाब उनकी डिमांड के अनुसार एफबी पेज पर बकरे के फोटो पोस्ट कर देते हैं। फोन से ही सौदा पटता है। शादाब का काम इतना बढ़ गया है कि अब उसे अपनी हेल्प के लिए दो लोगों को साथ रखना पड़ा है। आज शदाब का नेटवर्क फेसबुक देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है। 
 
ऐसे करता है बकरे की पहचान
बकरे के 2 दांत हैं, तो 14 महीने। 4 दांत हैं, तो 18 से 20 महीने। 6 दांत हैं, तो ढाई साल। 8 दांत हैं, तो 3 साल से ज्यादा उम्र होती है। बकरों की सबसे ज्यादा डिमांड ईद और बकरीद के बीच होती है। 4-5 साल पहले भोपाल में एक बकरा 7.50 लाख रुपए का बिका था। बकरे का नाम कोहिनूर था और उसका वजन 160 किलो था। बकरे को मुंबई से आए, व्यक्ति ने बोली लगाकर खरीदा था। मुंबई में काफी शौकीन लोग हैं, जो देश-विदेश में जाकर अनोखे बकरों को खरीद कर लाते है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News