पति ने जीजा के साथ शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2015 - 10:51 AM (IST)

फरीदाबाद(रजत): सैक्टर 19 में रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने अपने जीजा के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। पति की शह पर आरोपी महिला को अपने घर ले जाकर उसे डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। बाद में जब महिला ने बच्ची को जन्म दिया तो आरोपी ने उसे घर निकाल दिया। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पति व उसके बहनोई के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहने वाली संगीता (बदला हुआ नाम) ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह नवम्बर 2013 को यहां के सैक्टर 19 में रहने वाले अक्षय के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका ननदोई उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। परेशान होकर उसने इस बारे में अपने पति को सबकुछ बता दिया।

लेकिन उसके पति का कहना था कि उसका जीजा उसी के कहने पर यह हरकतें कर रहा है। ननदोई उसे किसी बहाने से बस्सापाड़ा स्थित अपने मकान में ले गया। वहां जाते ही आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बना लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News