शादी का झांसा देकर कई बार बनाए यौन संबंध, बिना बताए करने लगा शादी तो मौके पर पहुंचे गई महिला कांस्टेबल

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 08:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में एक महिला सिपाही ने पुलिस के एक जवान पर यौन शौषण करने के आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़ित महिला सिपाही ने आरोपित जवान सुजीत कुमार के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। महिला ने शिकायत में कहा कि गया जिले के कोंच थाना इलाके का रहने वाले आरोपी सिपाही ने तीन सालों तक उसके साथ सेक्स किया। मामले मे छानबीन की जा रही है। वरीय अधिकारियों ने उसे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि बीते 2 वर्ष से उसकी जान-पहचान सुजीत के साथ थी, और उसने शादी करने की बात कही थी। इसके बाद उसके साथ शरीरिक संबंध बनाने लगा। जब महिला सिपाही ने उसे शादी के बोलना शुरू किया तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि 18 अप्रैल को सुजीत का तिलक समारोह और छह दिनों बाद यानी 26 तारीख को उसकी शादी है। आरोपित ने 17 अप्रैल की रात साढ़े 12 बजे तक पीड़िता से मोबाइल पर बातचीत की। लेकिन शादी के बारे में नहीं बताया। इस बात का पता चलने के बाद महिला सिपाही के परिजन सिपाही के घर गये और उन्हें पूरी बात बताई। पर सुजीत के परिजनों ने किसी तरह की बातचीत करने से इनकार कर दिया। आरोपित सिपाही को जैसे ही पता चला कि उसकी शादी होने की बात का पता पीड़िता को चल चुका है, वह घर छोड़कर फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस जल्द पीड़िता का बयान लेगी।

महिला सिपाही ने अपनी शिकायत में बताया है कि  नवीन पुलिस केंद्र में तैनात पुरुष पुलिसकर्मी सुजीत उसके संपर्क में था। दोनों के बीच शादी करने की बात हो गई थी और पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। अचानक एक दिन महिला पुलिसकर्मी को सुजीत के शादी का पता चला। वही शादी का दबाव बनाने पर सुजीत द्वारा टालमटोल करने पर  महिला पुलिसकर्मी को उसके नियत पर शक हुआ। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने न्याय की गुहार बुद्धा कॉलोनी थाने में लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News