बालाकोट में बारूदी सुरंग विसफोट में जवान घायल, मनकोट में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 04:46 PM (IST)

पुंछ : मेंढर में एलओसी के पास एक बारूदी सुरंग विसफोट में सेना का जवान घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बालाकोट के तारकुंडी क्षेत्र में जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे कि तभी गलती से पैर पडऩे पर बारूदी सुरंग फट गई। हादसे में 15 जैकलाई का सिपाही विशाल चौधरी (21) घायल हो गया। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

PunjabKesari


वहीं शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन जारी रखा। पाकिस्तानी सैनिको ने मनकोट में एलओसी के पास गोलीबारी की। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के भारतीस पोस्टों पर मोर्टार के गोले दागे। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News