मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी: अरबाज खान परिवार के साथ घटनास्थल पहुंचे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, का 11 सितंबर को निधन हो गया है। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आशा मैनार की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की।  कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा, जो पुणे में थीं, तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

PunjabKesari

एक्स हसबैंड अरबाज खान मलाइका के घर पहुंचे
घटना की खबर फैलते ही मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति, अरबाज खान परिवार के साथ  उनके घर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर अपनी जान दी है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

PunjabKesari

जुलाई 2023 में अनिल अरोड़ा को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मलाइका अरोड़ा अपनी मां जॉइस पॉलीकॉर्प के साथ अस्पताल में नजर आई थीं। हालांकि, उनके इलाज की वजह का खुलासा नहीं हो सका था।

अनिल अरोड़ा का संबंध एक पंजाबी हिंदू परिवार से था और वे मर्चेंट नेवी में कार्यरत रहे थे। उन्होंने जॉइस पॉलीकॉर्प से शादी की, जो एक मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। कुछ सालों बाद अनिल और जॉइस का तलाक हो गया था। इस दंपत्ति की दो बेटियां हैं, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News