फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, किराए पर 70% तक छूट दे रहीं एयरलाइंस

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 04:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मानसूनी महीने एयरलाइंस के लिए आमतौर पर मंदी का सीजन होते हैं। इसलिए तमाम एयरलाइंस ने इस ऑफ सीजन को भुनाने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर किराए में छूट देना शुरू कर दिया है। विस्तारा ने 4 जून से चार दिनी सेल शुरू की है। इसमें इकोनॉमी क्लास के लिए किराया 1,999 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 2,999 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए 9,999 रुपए से शुरू हो रहा है।

PunjabKesari

बजट एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो दोनों ने एक साथ पिछले सप्ताह सीमित अवधि के टिकट बेचने शुरू किए थे। दूसरी तरफ, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 1,177 रुपए से शुरू होने वाले किराए की पेशकश की थी। देश की सबसे बड़ी करियर इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए 1,199 रुपए से शुरू होने वाले ऑल-इन्क्लूसिव किराए की घोषणा की है।

PunjabKesari

टाटा समूह के नियंत्रण वाली एअर इंडिया ने 2,449 रुपए से रियायती किराया शुरू किया है। वह बिजनेस क्लास में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर 70% तक की छूट दे रहा है। नई राष्ट्रीय एयरलाइंस में से एक अकासा एयर 30 सितंबर तक के लिए सभी उड़ान पर 20% की छूट दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News