​​​​​​​लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 7 घंटे बाद वापिस लौटी

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-161) को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट ने गुरुवार सुबह दिल्ली के IGI से उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 7 घंटे की यात्रा के बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे वापस मोड़ने का फैसला लिया गया।

7 घंटे की उड़ान के बाद 'यू-टर्न'

विमान जब कैस्पियन सागर के पास पहुंचा, तब पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। इसके चलते पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News